Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

बागेश्वर से तीन बसों से 100 मजदूर भेजे घर

बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के चलते जिले में प्रवासियों का आना और जाना जारी है। शनिवार को तीन रोडवेज की बसों में बैठकर प्रवासी मजदूर अपने घरों को रवाना हुए। वहीं दूसरी ओर दो रोडवेज की बसों में बैठकर 35 प्रवासी जिले में पहुंचे। जांच के बाद उन्हें फेसिलिटि क्वारंटाइन सेंटरों में भेजा गया है। डीएम रंजना राजगुरु के निर्देश के बाद प्रशासन ने अपने वतन को जाने वाले नेपाल मूल के मजदूरों को उनके वतन भेजने का क्रम निरन्तर जारी है। इसी क्रम में शनिवार को 100 प्रवासी मजदूरों को तीन बसों से डिग्री कॉलेज परिसर में एकत्र किया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें भेजा गया। मालूम हो कि अब तक 776 नेपाली मूल के प्रवासी मजदूरों को तथा जिले में कार्य कर रहे विभिन्न रायों के 943 व्यक्तियों को उनके घरों के लिए भेजा गया। इस मौके पर इंसीडेंट कमांडर एके जॉन, नोडल अधिकारी अनिल चौधरी, परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल, रवींद्र नैनवाल, नायब तहसीलदार दीपिका आर्या आदि मौजूद रहे। उधर हल्द्वानी से रोडवेज की दो बसों से 35 प्रवासी स्टेजिंग ऐरिया बिलौना पहुंचे। जो लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद आदि स्थानों से आए हैं। यहां पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। बाद में उन्हें लंच पैकेट के साथ पानी और बचों को दूध उपलब्ध कराया। उसके बाद सामुदायिक क्वारंटाइन सेंटरों में भेजा गया।

Advertisement