March 17, 2026

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संया 1145 हुई

देहरादून। गुरुवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 60 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद अब राय में कुल संक्रमितों की संया 1145 हो गई है। इसमें से 286 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। अब राय में 845 सक्रिय केस हैं। आज देहरादून में 35, नैनीताल और टिहरी में 10, पौड़ी में चार और उत्तरकाशी में एक मामला मिला है। बुधवार को प्रदेश में 42 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले।
स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने आज मिले 35 मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी को दून अस्पताल लाया जा रहा है। वहीं आज दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हुई। दोनों मुजफरनगर एस ऋषिकेश में भर्ती थे। मौत किस वजह से हुई है अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। प्रदेश में आज 702 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है, वहीं 571 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए। प्रदेश में अब तक 26093 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, जबकि 6920 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।