March 17, 2026

लोक गायक हीरा सिंह राणा नहीं रहे

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के मशहूर लोक गायक हीरा सिंह राणा का दिल्ली के विनोद नगर में दिल का दौरा पडऩे के बाद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से लोग आहत हैं।
राणा ने पहाड़ की पीड़ा को विश्वस्तर पर पहुंचाया। उनके द्वारा गाए गीत आज भी लोगों की जुबान में हैं। रात करीब ढाई बजे उनको दिल का दौरा पड़ा। तीन बजे उनकी मौत हो गई। 1942 में सल्ट के मानिला डढोली गांव में नारंगी देवी एवं मोहन चन्द्र सिंह राणा के घर में पैदा हुए। गांव में की प्रारंभिक पढ़ाई हुई। इंटर की परीक्षा दिल्ली से पास की। कोलकत्ता में गीत एवं नाट्य प्रभाग से उन्होंने करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने कुमाऊंनी गढ़वाली गीतों को लिखा। और ये गीत खुद गाए। देश- विदेश के बड़े मंचों में उन्होंने पहाड़ की संस्कृति को रखा। उनके निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर है। अल्मोड़ा जिले में भी रंगकर्मियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
स्व राणा के निधन पर मुयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गहरा दुख जताते हुए इसे अपूर्णनीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि यहां के लोक गीतों में स्व राणा हमेशा जिन्दा रहेंगे। इसके साथ ही कई लोक कलाकारों, संगठनों व गणमान्य व्यक्तियों ने भी दुख जताया।