Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

ल्यूमन कंपनी में धधकी आग, तीन से चार करोड़ का नुकसान

रुद्रपुर। सिडकुल के सेक्टर तीन स्थित ल्यूमन कंपनी लिमिटेड में गुरुवार देर रात आग लग गई। आग से तीन से चार करोड़ का कीमती सामान जल गया। खबर मिलते ही कंपनी परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और अन्य कंपनियों की नौ गाडिय़ों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सिडकुल की सेक्टर तीन में ल्यूमन कंपनी है। जो व्यावसायिक वाहनों के फिल्टर बनाने का काम करती है। गुरुवार की देर रात एक बजे अचानक सुरक्षा गार्ड की नजर कंपनी के पहले माले पर पड़ी तो उसमें आग की वजह से तेज चमक पड़ रही थी। गार्ड ने जैसे ही नजदीक जाकर देखा तो गोदाम से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थी। इससे परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड सहित सिडकुल की अन्य कंपनियों के नौ वाहन घटना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान दमकल कर्मियों को आग बुझाने में घंटों मशक्कत का सामना करना पड़ा। काफी घंटो बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कंपनी के गोदाम में रखा तीन से चार करोड़ रुपये का कीमती माल जल गया।

Advertisement