June 26, 2024

युवक कांग्रेसियों ने बांटी राहत सामग्री

बागेश्वर। भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्म दिन पर अनुसूचित जाति बस्ती में जाकर राहत साग्री बांटी। गरीब और मजदूर वर्ग को कोरोना न्याय किट बांटा। इस किट में राशन, तेल, मास्क, सेनेटाइजर, बिटामिन सी की गोली, ग्लब्ज व दाल आदि शामिल है। जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत ने कहा कि कोरोना संक्रमण ने लोगों की रोजी-रोटी छीन ली है। सबसे अधिक परेशान मजदूर वर्ग हो गया है। ऐसे समय में उनका साथ देना हर किसी का कर्तव्य है। इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह टंगडिय़ा, रंजीत दास, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेश खेतवाल, गोविंद कठायत, सूर्यभान दफौटी, चेतन बोरा, प्रमोद जोशी, गोविंद रावल, प्रकाश आर्या आदि मौजूद रहे।