Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

50 कट्टे अवैध रेते के साथ चालक गिरतार, वाहन भी सीज

बागेश्वर। अवैध शराब की तस्करी के साथ पुलिस को अवैध रेते की तस्करी की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के बाद पुलिस ने गश्त तेज कर दी। गश्त बढ़ाते ही उसे सफलता भी मिली। पुलिस ने 50 कट्टा अवैध रेते के साथ चालक को धर दबोचा। रवन्ना नहीं दिखाने पर वाहन भी सीज कर दिया है।
कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि उन्हें लंबे समय से रेते की तस्करी की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार की शाम पुलिस गश्त कर रही थी। मंडलसेरा क्षेत्र में गश्त के दौरान पिकअप संया यूके-02- सीए-0290 को चेक किया गया। इसमें 50 कट्टा रेता रखा था। चालक मनोज आर्या पुत्र लक्ष्मण आर्या निवासी नदी गांव से जब रेते का रव्वाना मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाया। बगैर परमिट के खनिज पदार्थ ले जाने पर कार्रवाई की है। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। अवैध रेते के संबंध में अग्रिम कार्रवाई के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है। रेता पकडऩे वाली टीम में एसआई कृष्णा गिरी, आरक्षी राजेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

Advertisement