बागेश्वर में नहाने गया युवक नदी में डूबा, पुलिस टीम जुटी खोजबीन में
बागेश्वर । डीसीआर एवं तहसीलदार बागेश्वर से प्राप्त सूचना के अनुसार रोहित कुमार पुत्र महेश चंद्र उम्र 16 वर्ष बिलौनासेरा नदी में डूब गया है।घटना लगभग साय 5:15 बजे सतेश्वर मंदिर ग्राम पगना के निकट हुई है। नायब तहसीलदार ,सम्बन्धित पटवारी, पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।
