March 17, 2026

बागेश्वर में सरयू में बहे किशोर का तीसर दिन भी नहीं लगा कोई सुराग

बागेश्वर। सरयू नदी में बहे किशोर का तीसर दिन भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के जवान, फायर विभाग के अलावा एसडीआरएफ की टीम बिलौना से लेकर सत्तेश्वर तक सरयू नदी की रेस्क्यू करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। मालूम हो कि गुरुवार की शाम को बिलौना के कुछ युवक व किशोर पगना गए थे। करीब सवा पांच बजे वह सरयू नदी में नहाने गए थे। सभी लोग सत्तेशवर मंदिर के पास बने पुल के नीचे नहा रहे थे। इस बीच तेज बहाव की चपेट में आने से रोहित कुमार (19) साल पुत्र महेश प्रकाश नदी में बह गया। तीन दिन बाद भी लापता युवक का पता नहीं चल पाया। तब से लेकर शनिवार शाम तक फायर सर्विस की टीम प्रभारी जिला अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में रेस्क्यू चला लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू करती रही। युवक का सुराग नहीं लग सका है। इस मौके पर लीडिंग फायरमैन हरीश सिंह गुंसाई, गणेश चंद्र, फायरमैन जितेंद्र कुमार, प्रकाश चंद्र, रवि सिंह, राजेंद्र तिरुवा और चालक जगदीश सिंह मौजूद हैं।