September 3, 2026

अल्मोड़ा दूरदर्शन पत्रकार कंचना तिवारी की माता के निधन पर किया शोक व्यक्त

अल्मोड़ा ।  आकाशवाणी अल्मोड़ा में सवंाददाता के पद पर कार्यरत पत्रकार श्रीमती कंचना तिवारी की माता श्रीमती सरस्वती तिवारी उम्र 68 वर्ष के आकस्मिक निधन पर जिला सूचना कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गयी साथ मृत आत्मा को शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी अजनेश राणा, कनिष्ठ सहायक, विपिन चन्द्र, तारा दत्त पाण्डे, हरीश बिष्ट, महेन्द्र प्रताप सिंह, चन्दन लटवाल, कमला स्यूनरी आदि उपस्थित थे। इधर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने भी श्रीमती कंचना तिवारी की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

You may have missed