बागेश्वर पुलिस ने किया 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री व नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में* दिनांकः 30.07.2020 को श्डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के निर्देशन में* पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान नई बस्ती क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति *गणेश कुमार पुत्र स्व0 श्री खीम राम निवासी नई बस्ती थाना व जिला बागेश्वर, उम्र- 27 वर्ष* के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। पुलिस टीम द्वारा मौके से अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना हाजा में उक्त के विरुद्ध *मु0अ0सं0- 131/20 धारा- 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत किया गया।
