March 15, 2026

गरुड़ में संशोधित कंटेन्मेंट व बफर जोन

 

बागेश्वर गरुड़ ।  उप जिलाधिकारी गरूड़ योगेन्द्र सिंह ने अवगत कराया है कि तहसील गरूड़ के अन्तर्गत कोरोना वायरस के संक्रमण की सम्भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कैलाश सिंह अल्मियां का मकान एवं दुकान नौघर गरुड़ पुल से लगभग 100 मीटर बागेश्वर मोटर मार्ग तक तथा मंगल राम का मकान बिमौला से 150 मीटर धौनाई मोटर मार्ग तक जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है तथा बैजनाथ तिराहे से पंजास तिराहे तक जिसमे सिल्ली, पायें, दर्शनी, टानीखेत, स्याल्दे, बयालीसेरा, फुलवाडीगूॅठ, भकुनखोला, नौघर एवं गढसेर राजस्व ग्राम स्थानों को बफर जोन रखा गया है। उक्त कंटेन्मेंट क्षेत्र में बेरिकेटिंग का कार्य किया जा चुकी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए तहसील कन्ट्रोल रूम 05963-250803, 7088802332, 7456917292 आदि पर संपर्क किया जा सकता है।
उक्त के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा ने अवगत कराया कि तहसील गरूड़ के कंटेन्मेंट जॉन में रह रहे निवासियों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के संबंध जगदीश चन्द्र जोशी, पूर्ति निरीक्षक, गरूड़, दूरभाष-9411544916, आनन्द सिंह नेगी, फुटकर बिक्रेता बैजनाथ दूरभाष -9412106172 गोबिन्द सिंह परिहार, जिला पूर्ति कार्यालय, बागेश्वर, दूरभाष – 9759976049 पर सम्पर्क कर सकते है।