Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बागेश्वर में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

बागेश्वर। झिरौली पुलिस क्षेत्र के तहत एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर झिरौली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरतार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पीडि़ता के परिजन सोमवार को थाने में पहुंचे। उन्होंने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की शिकायत की। बेगड़ पासदेव निवासी हेम चंद्र बहुगुणा पुत्र महेश चंद्र बहुगुणा के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पीडि़त परिवार की तहरीर पर थाने में आईपीसी की धारा 354 तथा पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद टीम गठित की गई। देर शाम पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। मालूम हो कि जिले में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गत दिनों कांडा, कपकोट के बाद अब झिरौली पुलिस क्षेत्र में यह घटना हुई है।

Advertisement