March 21, 2026

डिजिटल इंडिया के गरुड़ में ग्रामीण क्षेत्रों में राम भरोसे चल रही डाक सेवा, एक रजिस्ट्री को लगानी पड़ रही गरुड़ की दौड़

 

बागेश्वर, गरुड़ ।  आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि डिजिटल इंडिया के इस युग मे भी गरुड़  तहसील के समस्त  ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय डाक सेवा भगवान भरोसे ही चल रही है। और आलम यह है कि सुदूर गावो में बसे ग्रामीणों को अपनी एक साधारण सी रजिस्ट्री कराने के लिए कई किलोमीटर चलकर और अपना एक दिन बर्बाद करके गरुड़ पोस्ट ऑफिस आना पड़ रहा है।

एक 22 रुपये की रजिस्ट्री के लिए ग्रामीण अपना पूरा दिन सहित हर्जा व खर्चा करने के लिए मजबूर हो रहे है।

यहाँ आपको बताते चले कि गरुड़ तहसील के कुल 30 ग्रामीण पोस्ट ऑफिसो में रजिस्ट्री पत्र व डाक टिकटों की सुविधा को ग्रामीणों के लिए एक साल से बंद कर दिया गया हैं।

डाक विभाग के अनुसार विभाग ने सभी जगह इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दे रखे हैं। लेकिन अफसोस कि बात यह हैं कि उनके लिए नेट की कोई समुचित व्यवस्था तक आजतक नही की गई है।  जिसकी वजह से ग्रामीण पोस्ट ऑफिस ओ की सम्पूर्ण व्यवस्था लगभग पंगु होकर चरमरा गई हैं।और इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा हैं।

दयनोई के पोस्ट मास्टर किसन बोरा ने बताया कि उपकरणों के सही ढंग से कार्य नही करने से वे नेट की समस्या से उनके पास पास बुकों का ढेर हमेशा ही लगा रहता हैं।

इस सम्बंध में जब मैंने गरुड़ के पोस्ट मास्टर प्रेम नाथ गोस्वामी से जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि यदि शाखा ये उपरोक्त मांग करती है तो उन्हें सभी चीजें उपलब्ध करा दी जाएगी।

यहाँ यह भी एक बड़ा सवाल विभाग के ऊपर उठना लाजमी हैं कि न ही विभाग ने आजतक इन उपकरणों के संचालन की ट्रेनिंग  प्रशिक्षण अपने लोगो को कराई हैं और न ही समुचित इंटरनेट प्रबंधन का ही ख्याल रखा गया हैं।

कुल मिलाकर फिलहाल डाक व्यवस्था को राम भरोसे ही छोड़कर संचालित किया जा। रहा है।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अतिशीघ्र व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है और तत्काल व्यवस्था शुरू न किये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।