Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

ऐक्शन में बागेश्वर पुलिस: बागेश्वर पुलिस ने लड़की के साथ छेड़ाखानी करने वाले 2 युवकों को किया कुछ ही घंटों में गिरफ्तार, भेजा अल्मोड़ा जेल

 

बागेश्वर । बागेश्वर पुुुलि से प्राप्त  वादी द्वारा कोतवाली बागेश्वर में तहरीर दी कि दिनांक: 03-08-2020 को दोपहर के समय जब मेरी लड़की घर को आ रही थी तो दो लड़के गौरव कुमार पुत्र श्री रमेश राम व भगवत कुमार पुत्र श्री गोपाल राम निवासी- मंडलसेरा, बागेश्वर द्वारा मेरी लड़की के साथ छेड़ाखानी/अभद्रता की गयी। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर द्वारा* थाना हाजा में मु0अ0सं0- 132/20, धारा- 354(क)(घ)/ 504/506 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया। *प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करने व अभियुक्त की गिरफ्तारी किये जाने के सम्बंध में  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के दिशा-निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर श्री डी0आर0वर्मा0 द्वारा* अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने अभियुक्त गौरव कुमार व भगवत कुमार को आरे बाईपास से गिरफ्तार कर आज दिनांक: 06-08-2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय बागेश्वर के आदेशानुसार उक्त अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार अल्मोड़ा भेजा गया।

पुलिस टीम  में व0उ0नि0 खष्टी बिष्ट आरक्षी भुवन सिंह आरक्षी तारा भाकुनी रहे।

 

Advertisement