बागेश्वर पुलिस ने बचाई नदी में डूबते आदमी की जान
बागेश्वर । आज एक व्यक्ति बिशन राम पुत्र श्री नारायण राम निवासी ग्राम- गापानी थाना- कपकोट उम्र- 30 वर्ष, जो सरयू नदी के तेज बहाव में बह गया था। जिसे नदी में बहते हुए देख कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर बिशन राम को नदी में डूबने से बचाया गया। नदी से बाहर निकालकर पुलिस टीम द्वारा बिशन राम को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया गया तथा बिशन राम के परिजनों को इस संबंध में सूचना दी गयी। प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ्य होने पर कोतवाली पुलिस द्वारा बिशन राम को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बिशन राम के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिस टीम के मानवीय कार्य की प्रशंसा की गयी।
पुलिस/रेस्क्यू टीम में श्री डी0 आर0 वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर उ0नि0 जीवन सिंह चुफाल आरक्षी सुनील बहुगुणा आरक्षी रविन्द्र बोहरा आदि
हैं।
