April 20, 2026

महिला से दुराचार का प्रयास

रुद्रपुर ( आखरीआंख समाचार) ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पति की गैरमौजूदगी में घर में अकेली महिला से युवक ने दुराचार का प्रयास किया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। महिला का आरोप है कि गत सायं उसका पति घर में मौजूद नहीं था। इसी दौरान भवन का ही एक किरायेदार युवक कमरे में आ घुसा और उससे छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने उससे दुराचार की कोशिश की।इसी दौरान उसका पति भी घर लौट आया जिस पर युवक ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि इसकी जानकारी किसी को दी तो वह उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।