Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

गरुड़ में कल लगने वाला राशनकार्ड कैम्प स्थगित, अब यहाँ पर करे अपने दस्तावेज जमा

बागेश्वर  गरुड़  ।   जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा ने अवगत कराया कि दिनांक 18 अगस्त, 2020 को विकास खण्ड गरुड़ में राशन कार्ड धारकों की सुविधा हेतु राशन कार्ड अॉनलार्इन (मोडिफिकेशन) कार्य हेतु कैंप का आयोजन किया जाना था, को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। उन्होंने इस संबंध में बताया कि समस्त राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड को अॉनलार्इन (मोडिफिकेशन) कराने हेतु निम्न दस्तावेज जिसमें राशन कार्ड में संशोधन किये जाने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र, परिवार रजिस्ट्रर की छायाप्रति एवं सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति, यदि कार्ड अन्यत्र स्थान से हस्तांतरण किया गया है तो संबंधित क्षेत्र/जनपद का निरस्तीकरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मुखिया की फोटो व वोटर आर्इडी एवं पासबुक की छायाप्रति, यदि राशन कार्ड पूर्व में आनलार्इन नहीं हुआ है/नया राशन कार्ड हेतु ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की संस्तुति के साथ एवं ग्राम प्रधान की संस्तुति सहित उपरोक्त समस्त दस्तावेज तथा नगरपालिका/नगर पंचायत हेतु आय प्रमाण पत्र एवं उपरोक्त समस्त दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ संबंधित पूर्ति निरीक्षक की संस्तुति सहित समस्त प्रमाण पत्रों को गरूड़ स्थित डंगोली गोदाम में जमा कर सकते हैं।

 

Advertisement