Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

बागेश्वर विकास भवन दो दिन के लिए किया बंद

बागेश्वर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संया लगातार बढ़ रही है। गत दिनों कई सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित हो गए। इसे देखने हुए जिला प्रशासन भी सजग हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद विकास भवन को शनिवार और रविवार के लिए बंद कर दिया है। इन दो दिनों में पूरे भवन को सेनेटाइजर किया जाएगा। इस दोरान कोविड ड्यूटी में लगे कर्मचारी ही यहां आ पाएंगे। मालूम हो कि उद्यान विभाग के एक अधिकारी के अलावा पुलिस, आपदा, स्वास्थ्य, तहसील समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी पिछले दिनों कोरोना की चपेट में आ गए। लगातार इनकी संया में इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने विकास भवन को दो दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। शनिवार को भवन में ताले लगा दिए गए। नगर पालिका कर्मचारियों ने भवन के सभी कार्यालयों में सेनेटाइजर का छिड़काव किया। मुय विकास अधिकारी डीडी पंत ने बताया कि दो दिन तक भवन में छिड़काव होगा। इस दौरान सिर्फ कोविड ड्यूटी में लगे कर्मचारी तैनात रहेंगे। इस दौरान किसान समान निधि समेत विभिन्न योजनाएं प्रभावित रहीं। इधर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने सभी विभागाध्यक्षकों को कोरोना को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए। सभी कर्मचारी सोशल डिस्टेंस का पालन करें और मास्क का हर हाल में उपयोग करें। सेनेटाइजर और हैंडवॉस जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान दें। केंद्र और राय सरकार की गाइड लाइनों का पालन करें। लापरवाही किसी भी तरह की सहन नहीं होगी।

You may have missed

Advertisement