बेरोजगारों का आंकड़ा तैयार करेगा युकां
बागेश्वर। युकां की यहां हुई बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार पर युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। तय किया गया कि कार्यकर्ता जिले के बेरोजगारों का आंकड़ा तैयार करेगा और इसे शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा। हर बूथ स्तर तक इस अभियान चलाया जाएगा। पार्टी कार्यालय में रविवार को प्रदेश सचिव कवि जोशी ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के नाम पर भाजपा केंद्र और प्रदेश में काबिज हुई, लेकिन अब दोनों की सरकारें उनकी उपेक्षा कर रही है। देश में युवा बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। उनकी सुध लेने को कोई भी सकरार तैयार नहीं है। अब युकां युवाओं की लड़ाई को आगे बढ़ाएगी। उनका डाटा तैयार किया जाएगा। इसमें हर कार्यकर्ता को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर जिला प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, भीम कुमार, गणेश कुमार, संजय चन्याल तथा पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
