Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 वर्ष की उम्र में निधन

देहरादून। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब हमारे बीच नहीं रहे। काफी समय से बीमार मुखर्जी 84 वर्ष की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। मुखर्जी कोमा में थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके फेफड़े में संक्रमण का इलाज चल रहा था। उनके निधन से उत्तराखंड की रायपाल बेबी रानी मौर्य और मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत तमाम नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया। रायपाल ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहा। वहीं, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे राजनीति, वित्त, विधि, आदि क्षेत्रों के विशेषज्ञ थे। अपने सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक जीवन में उन्होंने गहरी छाप छोड़ी है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन से उत्तराखंड में भी शोक की लहर है। रायपाल, सीएम समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रायपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा, भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। वे एक असाधारण जननेता, शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, सांसद और प्रशासक रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा में लगा दिया। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्षश बंशीधर भगत ने भी ट्वीट कर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी के निधन की खबर से मैं स्तब्ध हूं। वे जनप्रिय नेता थे। उनका निधन एक युग की समाप्ति है। उन्होंने कहा, मुखर्जी के साथ हुई मेरी कई व्यक्तिगत मुलाकातों और सार्वजनिक कार्यक्रमों की बेहद सजीव और जीवंत स्मृतियां हैं। उनसे हर मुलाकात में नवीन सीख और सकारात्मक ऊर्जा मिलती थी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा लोकप्रिय राजनेता मुखर्जी का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। भगवान शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। वहीं, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन की खबर से मन शोक में डूब गया।लंबे समय तक मुझे आपके साथ काम करने का सौभाग्य मिला। मैं भगवान से उनकी की आत्मशांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं।

Advertisement