बैजनाथ पुलिस ने किया ढाबे में लोगों को शराब पिलाने पर ढाबा मालिक गिरफ्तार
बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा* अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बंध में समस्त थाना प्रभारियों को दिये गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांकः 01-09-2020 को *थानाध्यक्ष श्री पंकज जोशी थाना बैजनाथ के निर्देशन में* पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान ग्राम बमराड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति *दरबान सिंह पुत्र स्व0श्री त्रिलोक सिंह निवासी- बमराड़ी, थाना- बैजनाथ, बागेश्वर* को अपने ढाबे में लोगों को शराब पिलाते हुए 04 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त दरबान सिंह के विरूद्ध थाना बैजनाथ में मु0अ0सं0- 47/20, धारा- 60/21 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
