April 8, 2026

बैजनाथ पुलिस ने किराने की दुकान में लोगों को शराब पिलाने पर किया दुकानदार गिरफ्तार

 

बागेश्वर गरुड़ ।  पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बंध में समस्त थाना प्रभारियों को दिये गए निर्देशों के क्रम में दिनांकः 03-09-2020 को *उ0नि0 निधि शर्मा चौंकी प्रभारी डंगोली के निर्देशन में* पुलिस टीम द्वारा चौंकी क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान ग्राम बूंगा क्षेत्र में एक व्यक्ति *मनोहर सिंह पुत्र श्री मोहन सिंह निवासी- ग्राम- बूंगा, थाना- बैजनाथ, बागेश्वर* को अपने किराने की दुकान में लोगों को शराब पिलाते हुए लगभग 04 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त मनोहर सिंह के विरूद्ध थाना बैजनाथ में मु0अ0सं0- 48/20, धारा- 60/21 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।