April 8, 2026

बागेश्वर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो लाख की चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

 

बागेश्वर । सुश्री रचिता जुयाल पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर द्वारा नशे की बढ़ती हुई प्रवृति पर अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निदेर्शित किया गया है।*
उक्त निर्देशों के क्रम में *श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के पर्यवेक्षण में* दिनांकः 03-09-2020 को *थानाध्यक्ष श्री कैलाश सिंह बिष्ट थाना कपकोट के निर्देशन में थाना पुलिस टीम द्वारा* थाना क्षेत्रान्तर्गत दुलम क्षेत्र में शांति व्यवस्था/चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल संख्याः Uk- 15-2296 में सवार एक व्यक्ति दलजीत सिंह पुत्र श्री शम्भू सिंह निवासी- शिवपुरी, थाना कोटद्वार, जिला- पौड़ी गढ़वाल व एक अन्य स्कूटी संख्याः Uk- 15-6930 में सवार दो व्यक्ति विशाल काला पुत्र श्री राजीव काला निवासी- पदमपुर थाना- कोटद्वार, जिला- पौड़ी गढ़वाल, शुभम आर्या पुत्र श्री राकेश कुमार निवासी- पदमपुर थाना- कोटद्वार, जिला- पौड़ी गढ़वाल अपने वाहन से आ रहे थे। उक्त वाहनों को मौके पर पुलिस टीम द्वारा रोका गया तथा उक्त तीनों के संदिग्ध प्रतीत होने पर उनसे पूछताछ की गयी तो उक्त तीनों व्यक्तियों के कब्जे से अवैध चरस बरामद हुई। मौके पर *श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर घटनास्थल पर पहुंचे तथा तीनों व्यक्तियों को चैक किया गया, जिसमें से विशाल काला के कब्जे से 511ग्राम चरस, शुभम आर्या के कब्जे से 500 ग्राम चरस तथा दलजीत सिंह के कब्जे से 1.099 किलोग्राम चरस बरामद हुई। कुल बरामद 2 किलो 110 ग्राम अवैध चरस की अनुमानित कीमत लगभग 2,00000/-(दो लाख) रूपये आंकी गयी।* तीनों अभियुक्तों को अवैध चरस के साथ मौके से गिरफ्तार कर थाना कपकोट में उक्त तीनों के विरूद्ध *मु0अ0सं- 82/20, 83/20 व 84/20 धारा- 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।* गिरफ्तार अभियुक्तों को आज दिनांकः 04-09-2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम  में उ0नि0 लोकेश रावत आरक्षी शंकर सिंह आरक्षी कुन्दन खन्ना आरक्षी चालक विजय चन्द्र आरक्षी देवेन्द्र वर्मा आरक्षी पवन कुमार पी0आर0डी0 हरीश कोरंगा हैं।

अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।