March 25, 2026

केंद्र और राय वित्त को लेकर बीडीसी सदस्यों के साथ मंथन

 

बागेश्वर। बागेश्वर ब्लॉक के लिए राय और केंद्र वित्त के तहत 40-40 लाख की धनराशि आवंटित हुई है। वजट को लेकर खंड विकास अधिाकरी ने बीडीसी सदस्यों के साथ मंथन किया। उन्होंने सभी सदस्यों से समय पर कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने को कहा। देर से आने वाले योजनाओं पर चर्चा नहीं की जाएगी। ब्लॉक सभागार में बीडीओ आलोक भंडारी ने कहा कि कोरोना के कारण इस बार केंद्र और राय वित्त की धनराशि समय पर नही आ पाई अब केंद्र वित्त से 40 लाख 20 हजार और राय वित्त से भी इनती ही धनराशि आ गई है। इस राशि से विकास कार्य होने हैं। इसके लिए वजट आवंटन किय जाना है। इसी को लेकर उन्होंने सदस्यों के साथ लंबी चर्चा की। उन्होंने सभी सदस्यों से समय पर गांवों के विकास के लिए प्रस्ताव बनाने की अपील की। देर से मिलने वाले प्रस्तावों को योजना में शमिल नहीं किया जाएगा। इसकी जिमेदारी सदस्यों की होगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी,चांदनी टटा, पुष्पा रौतेला कमला देवी, कल्पना चंदोला,आरती टटा, प्रशांत नगरकोटि, दीप चंद कांडपाल, जानकी, रमेश हरडिय़ा, कैलाश चंद गुरानी, ललितआदी मौजूद थे।