Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

बागेश्वर में सर्पदंश से महिला की मौत , धान काटने में हुआ हादसा

बागेश्वर। दुग-नाकुरी तहसील के नौगांव में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। खेत में धान काटते समय यह हादसा हुआ। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार नौगांव दोफाड़ निवासी 32 साल की चंद्रकला पत्नी राकेश सिंह धान काटने के लिए खेत में गई थी। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दी। आनन-फानन में ग्रामीण उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाए। शनिवार की सुबह महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों के अनुसार महिला के दो छोटे-छोटे बचे हैं। उन्होंने वन विभाग से पीडि़त परिवार को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है।

Advertisement