Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

चौखुटिया पुलिस ने 460 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

‘ अल्मोड़ा । श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्रग्स के खिलाफ पूर्व से ही चलाई गयी पहल *ऑपरेशन नया सवेरा* के अन्तर्गत एसओजी एवं सभी थाना प्रभारियों को नशे के तस्करों पर कड़ी नजर रखते हुए कार्यवाहियाॅ करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनाॅक- 28.09.2020 को खीड़ा चौकी प्रभारी भूपेन्द्र सिंह मेहता, का0 अनुज त्यागी, का0 गोविंन्द सिंह द्वारा तड़ागताल चौखुटिया रोड पर रा0प्रा0वि0 टेड़ागाॅव के समीप रोड पर दौराने चैकिंग *गंगा सिंह बिष्ट पुत्र स्व0 मान सिंह बिष्ट निवासी- कन्याणी मल्ला तुस्यारी, बसरखेत पो0 तरागताल चौखुटिया को 460 ग्राम चरस (कीमत- 50000 रूपये) के साथ गिरफ्तार किया गया है।* चौकी प्रभारी खीड़ा ने बताया कि अभियुक्त गंगा सिंह बिष्ट चरस अपने गाॅव कन्याणी मल्ला तुस्यारी, बसरखेत से चौखुटिया ले जा रहा था, दौराने चैंकिंग पकड़ा गया, जिसके विरूद्व थाना चौखुटिया में मु0अ0सं0-22/2020 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है।

Advertisement