गागरीगोल में हुआ राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों का सम्मान
बागेश्वर गरुड़ । जिला स्पोर्ट्स सेंटर गागरीगोल का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सेंटर की ओर से समान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को समानित किया गया। सभी खिलाडिय़ों को प्रतीक चिह्न और मेडल दिए गए। जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह मटियानी ने जिला स्पोर्ट्स सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गरुड़ क्षेत्र में खेलकूद की अपार संभानाएं हैं। समय-समय पर क्षेत्र की प्रतिभाओं ने देश व विदेश में जिले का नाम रोशन किया है। विश्व और ओलंपिक प्रतियोगिताओं में भी खिलाडियों ने अपनी चमक बिखेरी है। उन्होंने कहा कि यहां स्पोर्ट्स सेंटर खुलने के बाद खेलों को बढ़ावा मिलेगा। जिससे अछे और बेहतर खिलाड़ी गांवों से निकलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन राय और राष्ट्रीय स्तर पर कर सकेंगे। समारोह में पैरालंपिक में गोला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले सागर थायत, 100 मीटर दौड़ में राय स्तर पर दूसरा स्थान पाने वाली पूजा सजवाण सहित कई खिलाडिय़ों को समानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्तरीय खेलकूद में उदा प्रदर्शन करने खिलाडिय़ों को भी समानित किया गया। इस मौके पर सेंटर के प्रबंधक भूपाल सजवाण, प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मियां, मदन मोहन उप्रेती, मोहन चंद्र कंसेरी, हरीश जोशी, मनमोहन परिहार, शंकर दत्त खुल्बे, हरीश नेगी आदि मौजूद रहे।
