Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

कांग्रेसी नेता ने सीएम को भेजा खून से लिखा पत्र

रुद्रपुर। तेजाफौजा गदरपुर से सैदलीगंज मार्ग और गदरपुर से खेमपुर तक बदहाल सड़कों की मरमत नहीं होने से क्षेत्रवासी भड़क गये हैं। आक्रोशित ग्रामीणों और कांग्रेसियों ने ढोलक और चिमटा बजाकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने खून से पत्र लिखकर मुयमंत्री को भेजा। उन्होंने कहा अगर एक माह के अंदर सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रीत ग्रोवर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत गिरधर नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा तेजाफौजा गदरपुर से सैदलीगंज मार्ग ओर गदरपुर से खेमपुर तक सड़क जर्जर हालत में है। कहा सड़क की मरमत को लेकर ग्रामीण बरसात के मौसम में सड़क पर धान रोपाई और प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंक चुके हैं। बावजूद इसके सरकार की ओर से सड़कों को ठीक करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस नेता ग्रोवर ने खून से पत्र लिखकर मुयमंत्री को भेजा। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा मंत्री के गृह क्षेत्र की जब सड़क नहीं बन पा रही है, तो पूरे प्रदेश में सड़क की क्या हालत होगी। यहां प्रधान कविता गुंबर, सुभाष बेहड़, विशु भुसरी, अशोक गड्ढा, राजीव ग्रोवर, टेक चंद कंबोज, भीम ठुकराल, त्रिलोक सिंह मक्कड़, गुरुचरण मक्कड़, शिवचरण सिंह, धीरेंद्र ग्रोवर, सुरेंद्र ग्रोवर, सुखदेव मैनी, नरेश गंडा, मंगत बत्रा, जगदीश गुंबर, श्याम ठुकराल, नरेश गंडा, सनी अरोरा, अमित ठुकराल, पवन सुधा, बंटी भुसरी, बंटी ठुकराल, धर्मपाल ठुकराल, राजू चुघ रहे। कांग्रेस के कार्यकाल में हुई थी घोषणा गदरपुर। तत्कालीन मुयमंत्री हरीश रावत ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व. खुशहाल चंद ग्रोवर के नाम पर इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए घोषणा की थी। तब से लेकर आज तक सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग को शिकायत भी की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

You may have missed

Advertisement