March 27, 2026

युवा शटलर लक्ष्य सेन भारतीय टीम के साथ डेनमार्क रवाना

अल्मोड़ा। कोपेनहेगेन, डेनमार्क में आगामी 13 से 18 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले सुपर 750 डेनमार्क ओपन में प्रतिभाग करने के लिए युवा शटलर लक्ष्य सेन डेनमार्क के लिए भारतीय टीम के साथ रवाना हो चुके हैं। उत्तराचंल बैंडमिटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य के साथ उनके पिता व कोच डीके सेन भी भारतीय टीम के कोच के रूप में टीम के साथ है। यूनियन गवर्नमेंट व साईं ने मिशन ओलंपिक सेल के तहत लक्ष्य सेन के लिए डेनमार्क ओपन के बाद भी एक महीने की ट्रेनिंग यूरोप में ही निर्धारित कर रखी है ढ्ढ लक्ष्य सेन सार्लोरलक्स ओपन के पिछले वर्ष के विजेता भी हैं। फ्रांस नेशनल बैडमिंटन संघ ने भी लक्ष्य को अपने नेशनल सेंटर मैं ट्रेनिंग के लिएआमंत्रित किया है। इस बीच लक्ष्य अपने डेनिश क्लब आर्हश के लिए भी कुछ मैच खेलेंगेढ्ढ उनके कोच व पिता डीके सेन व उनके फीजियो पूरे समय उनके साथ ही रहेंगे। उत्तराचंल बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डा. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ने लक्ष्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है।