March 21, 2026

आरटीओ डा़ गुरुदेव सिंह ने किया पद भार ग्रहण , बागेश्वर का भी देखेंगे कार्य

अल्मोड़ा। नगर में सड़क सुरक्षा और प्रवर्तन कार्य के लिए सोमवार को आरटीओ डा़ गुरुदेव सिंह ने पद भार ग्रहण कर लिया है। अल्मोड़ा कार्यालय में तैनात आरटीओ शैलेश कुमार तिवारी और अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। आरटीओ डा़ गुरुदेव सिंह अल्मोड़ा समेत पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में सड़क सुरक्षा और प्रवर्तन का कार्य देखेंगे। दरअसल राय में सड़क सुरक्षा को और पुता करने के लिए अलग से आरटीओ नियुक्त करने की पैरवी लंबे समय से की जा रही थी। इसके बाद बीते दिनों शासन ने अल्मोड़ा समेत अन्य चार जिलों के लिए सड़क सुरक्षा और प्रवर्तन कार्य के लिए नए आरटीओ की नियुक्ति की। नियुक्ति के आदेश मिलने के बाद सोमवार को आरटीओ डा़ गुरुदेव सिंह ने अल्मोड़ा आरटीओ कार्यालय में पद भार ग्रहण किया। आरटीओ डा़ गुरुदेव अब अल्मोड़ा समेत पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में सड़क सुरक्षा और प्रवर्तन कार्य देखेंगे। इन का पूरा फोकस सड़क सुरक्षा पर रहेगा। जबकि पहले से तैनात आरटीओ शैलेश कुमार तिवारी अब प्रशासनिक काम देखेंगे।