Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बागेश्वर पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की चरस के साथ किये 5 गिरफ्तार

 

बागेश्वर । श्री मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध रूप से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों को थाना/चौंकी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान व अपराधियों की धरपकड़ किये जाने के सम्बन्ध निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के क्रम में *श्री महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी  बागेश्वर के पर्यवेक्षण में* दिनांकः 01-11-2020 को एस0ओ0जी0 की सूचना पर *एस0ओ0जी0 टीम एवं श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा* संयुक्त रूप से आरे बाईपास तिराहे के पास कपकोट की ओर से आ रही सन्दिग्ध वाहन संख्याः UP-25-BV-3198 (महेन्द्रा TUV 300) को चैक किया गया व वाहन में मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ की गयी तो वाहन में सवार पांचों व्यक्तियों से अवैध चरस बरामद हुई। मौके पर *श्री महेश चन्द्र जोशी क्षेत्राधिकारी  बागेश्वर* घटनास्थल पर पहुंचे तथा पांचों व्यक्तियों को चैक किया गया, जिसमें से अभियुक्त बच्चू सिंह के कब्जे से 519.8 ग्राम चरस, विलियम रोड्रिक ली के कब्जे से 570 ग्राम चरस, रजत गंगवार के कब्जे से 607.3 ग्राम चरस, बली मोहम्मद के कब्जे से 543.8 ग्राम चरस व प्रतीक अग्रवाल के कब्जे से 1060.6 ग्राम चरस बरामद हुई। *कुल बरामद 03 तीन किलो 301 ग्राम अवैध चरस की अनुमानित कीमत लगभग 3,30000/- रूपये (तीन लाख तीस हजार ) आंकी गयी।* पांचों अभियुक्तों को अवैध चरस के साथ मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली बागेश्वर में उक्त के विरूद्ध क्रमशः मु0अ0सं0- 172/20, 173/20, 174/20, 175/20, 176/20 धारा- 8/20 एन0डी0पी0एस0एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को मौके पर M.V. Act में सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आज दिनांकः 02-11-2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *पुलिस टीम द्वारा किये गये कार्य की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक  द्वारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को 2,000/- रुपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गई

पाचो अभियुक्त -बच्चू सिंह पुत्र श्री सालीक राम निवासी- बेहता थाना- फतेहगंज, शाहजहांपुर उ0प्र0 उम्र-39वर्ष।
2- विलियम रोड्रिक ली पुत्र श्री जुलियान सन्दीप ली निवासी- शस्त्रीनगर थाना- प्रेमनगर, जिला- बरेली, उ0प्र उम्र- 22वर्ष।
3- रजत गंगवार पुत्र प्रताप सिंह निवासी- हंसासरौरा, थाना- भोजीपुरा जिला- बरेली, उ0प्र0 उम्र- 23वर्ष।
4- बली मोहम्मद पुत्र श्री जुम्मी निवासी- मोहल्ला सेकोपुर, थाना- बहेड़ी, जिला- बरेली, उ0प्र0 उम्र- 55वर्ष।
5- प्रतीक अग्रवाल उर्फ मिकू पुुत्र श्री विनोद अग्रवाल निवासी- डी0टी0 40 शास्त्रीनगर, थाना- प्रेमनगर, जिला- बरेली, उ0प्र0 उम्र- 36वर्ष के  मूूूल  निवासी है।

पुलिस  टीम  में उ0नि0 दीपक बिष्ट एस0ओ0जी0 बागेश्वर उ0नि0 कृष्ण गिरी कोतवाली बागेश्वर हे0का0 जीवन पन्त कोतवाली बागेश्वरआरक्षी बसन्त पंत एस0ओ0जी0 बागेश्वर आरक्षी भुवन बोरा कोतवाली बागेश्वर आरक्षी प्रदीप बजेली कोतवाली बागेश्वर आरक्षी सूरज कुमार कोतवाली बागेश्वर आरक्षी विजय पाल कोतवाली बागेश्वर आ0चा0 महेन्द्र सिंह जीना कोतवाली बागेश्वररहे।

 

Advertisement