Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

टेंडर प्रक्रिया में धांधली के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

नई टिहरी। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल-हर घर जल योजना की टेंडर प्रक्रिया में धांधली के विरोध में कांग्रेसियों ने जल निगम के अधीक्षण अभियंता के दतर का घेराव कर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के दबाव में आकर विभागीय अधिकारी उनके चहेतों को फायदा पहुंचा रहें हैं, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बौराड़ी स्थित जल निगम अधीक्षण अभियंता के दतर पहुंचे, और सरकार और अधीक्षण अभियंता के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि कुछ नेताओं के दबाव में आकर विभागीय अधिकारी उनके चहेतों को जल जीवन मिशन योजना का काम बांटने में लगे हैं, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को भी ताक पर रखा गया है। कहा नरेन्द्रनगर और चंबा में जल निगम अधिकारियों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के दबाव में गुप-चुप तरीके से योजना की टेंडर प्रक्रिया जारी कर उनके चहेतों को काम बांटा है, जब अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने गोलमोल जबाव दिया। कहा कांग्रेस परदर्शिता के साथ योजना का काम करवाना चाहती है, जिससे आम जनता को लाभ मिलें। कांग्रसियों ने गुप-चुप तरीके से जारी टेंडरों को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर विभागीय अधिकारियों और सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने ने जल निगम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भी दिया। धरना-प्रदर्शन करने वालों में शहरध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल, हिमांशु बिजल्वाण, दर्शनी रावत, राजेंद्र डोभाल, आशा रावत, मुर्शरफ अली, सतीश चमोली, मान सिंह रौतेला, खुशीलाल, संतोष आर्य, हरिओम भट्ट, गोविन्द रतूड़ी, लखवीर चौहान, नवीन सेमवाल, जयपाल राणा आदि थे।

Advertisement