Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

उत्तराखंड में 331 नए मामले आए सामने

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 441 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 331 नए मामले आए सामने आए हैं। इनमें सबसे यादा 84 देहरादून से हैं। इसके अलावा 53 रुद्रप्रयाग, 52 चमोली, 29 पौड़ी गढ़वाल, 19-19 हरिद्वार और पिथौरागढ़, 17 ऊधमसिंह नगर, 16 नैनीताल, 14 टिहरी गढ़वाल, आठ-आठ उत्तरकाशी और अल्मोड़ा, पांच चंपावत, सात बागेश्वर में सामने आए हैं। वहीं, दो की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 62881 हो गया है। हालांकि, इनमें से 57542 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 3802 केस एक्टिव हैं, जबकि 1029 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 508 मरीज राय से बाहर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को निजी व सरकारी लैब से कुल 10637 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। जिनमें 10415 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जनपद पौड़ी गढ़वाल में सबसे यादा 48 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं देहरादून में भी 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा हरिद्वार में 37, नैनीताल में 32, टिहरी गढ़वाल में 19 व रुद्रप्रयाग में 12 नए मामले मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में आठ, उत्तरकाशी में सात, चंपावत में छह, चमोली में पांच और बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भी 2-2 लोग में कोरोना की पुष्टि हुई है। अल्मोड़ा में कोरोना का कोई नया मामला नहीं है।
रिकवरी दर लगातार 90 फीसद से ऊपर
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे यादा सुकून इस बात का है कि रिकवरी दर अब लगातार 90 फीसद से ऊपर बनी हुई है। रविवार को भी विभिन्न जिलों में 178 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें 56 देहरादून, 40 रुद्रप्रयाग, 25 अल्मोड़ा, 18 चमोली, 11 नैनीताल, 8 उत्तरकाशी, सात हरिद्वार, छह पौड़ी, पांच टिहरी व दो मरीज पिथौरागढ़ से हैं। वर्तमान में प्रदेश में रिकवरी दर 91.29 फीसद है।
चार मरीजों की मौत: उत्तराखंड के लिए चिंता की बात ये है कि कोरोना मृत्यु दर में कमी नहीं आ रही है। अभी भी मृत्यु दर 1.64 फीसद है, जो राष्ट्रीय औसत से यादा है। रविवार को भी प्रदेश में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है। इनमें एस ऋषिकेश, दून मेडिकल कॉलेज, बेस अस्पताल अल्मोड़ा व बेस अस्पताल श्रीनगर में एक-एक मरीज की मौत हुई है। अब तक कुल 1027 मरीजों की मौत राय में हो चुकी है।
दो इलाके कंटेंटमेंट जोन से मुक्त: जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव ने नगर निगम क्षेत्र के दो इलाकों को कंटेंटमेंट जोन से मुक्त कर दिया है। इन इलाकों में सिटी बोर्ड स्कूल वाली गली-23 धर्मपुर और शहीद-215 रक्षा विहार फेस-2 वर्ल्‍ड स्कूल के पीछे रायपुर रोड शामिल हैं। यहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद कंटेंटमेंट जोन बनाए गए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों का 14 दिन तक एक्टिव सर्विलांस किया गया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण नही पाए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 को सतर्कता से ही हराया जा सकता है। इसलिए जब तक दवाई नहीं आ जाती तब तक केंद्र एवं राय सरकार की गाइडलाइन का पालन करते रहें। कोविड-19 संक्रमण संबंधित किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर-112, 104 और 1077 पर संपर्क करें। इसके अलावा आपदा परिचालन केंद्र के नंबर-0135-2726066 एवं 2724506 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement