नेहरु युवा केंद्र ने स्थापना दिवस पर की रा ई का वज्युला में क्विज प्रतियोगिता आयोजित
बागेश्वर। नेहरु युवा केंद्र ने स्थापना दिवस पर राइंका वयूला में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। कारोना जागरूकता पर आधारित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में भावना और जूनियन में दीपक खुल्बे ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्रों को केंद्र की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ मुय अतिथि प्रधानाचार्या ममता रानी ने किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते इस साल शिक्षा सहित तमाम प्रतियोगिताएं भी ऑनलाइन आयोजित कराई जा रही थी। लंबे समय से बाद बचों को इस तरह से प्रतियोगिता में भागीदारी करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने छात्रों से विषय के अनुरूप कोरोना को लेकर सजग व जागरूक होने को कहा। नेहरु युवा केंद्र की जिला सुवा समन्वयक स्निग्धा सिंह ने केंद्र से संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा केंद्र की ओर से जिले में विभिन्न शैक्षणिक, खेलकूद व अन्य गतिविधियां कराई जाती है। जिसके तहत युवाओं को सही राह चुनने और समाज को जागरूक करने के कार्यक्रम हो रहे हैं। रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय ने कोरोना की दूसरी लहर की संभावना के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं से स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी मास्क के उपयोग, सोशल दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित करने को कहा। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राधा दूसरे व ललित तीसरे तथा जूनियर वर्ग में शुभम ने दूसरा व भावना ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का संचालन केंद्र के वालिंटियर प्रमोद जोशी ने किया। इस मौके पर मनीष, रघुवर दानू, नरेंद्र कार्की, मनोज टटा आदि मौजूद रहे।
