Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

त्योहार पर तस्करी की आशंका पर एसएसबी ने बढ़ाई सीमा क्षेत्र में चौकसी

पिथौरागढ़। दीप पर्व पर नेपाल से तस्करी की संभावनाओं को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमा क्षेत्र में चौकसी तेज कर दी है। जवान दोनों देशों के बीच सीमा बनाने वाली काली नदी के किनारे रात-दिन गश्त कर रहे हैं। एसएसबी की दंडपाल माधव चंद्र घोष की अगुवाई में जवानों ने नेपाल सीमा से सटे गांव गिठीगाड़ा, सिमपानी, खड़कतड़ी, अमतड़ी, रणुवा आदि गांवों में पेट्रोलिंग की। इस दौरान ग्रामीणों के साथ वार्ता में बल के जवानों ने नेपाल से अवैध रू प से घुसपैठ करने वालों की सूचना तत्काल एसएसबी को दिए जाने का अनुरोध किया। ग्रामीणों ने पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। शीतकाल में काली नदी का जल स्तर कम हो जाने के चलते नेपाल से अवैध रू प से घुसपैठ बढ़ जाती है। टायर-ट्यूब और नदियों के ऊपर तार डालकर लोग नदी पार कर भारत में पहुंच जाते हैं। अवैध रू प से घुसपैठ करने वालों में अधिकांश तस्करी का सामान लेकर भारत आते हैं। भारत से भी सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद नेपाल पहुंचाए जाते हैं। पिछले दो दिनों में एसएसबी ने भारत और नेपाल से तस्करी कर एक दूसरे देश में ले जाए जा रहे लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रानिक और तंबाकू उत्पाद पकड़े हैं।
शीतकाल में जल स्तर घटने पर बढ़ जाती हैं घुसपैठ की आशंका :भारत नेपाल के बीच सीमा बनाने वाली काली नदी को वर्ष के आठ माह में पार करना बेहद मुश्किल होता है। तेज बहाव वाली इस नदी में मार्च से अक्टबूर अंत तक अत्यधिक पानी रहता है, लेकिन नवंबर माह से ग्लेशियर जमने के साथ ही इसका जल स्तर घटने लगता है। ऐसे में कई स्थानों से काली नदी को तैरकर आसानी से पार किया जा सकता है और नवंबर से फरवरी अंत तक तस्करी की संभावनाएं भी बढ़ जाती है।

Advertisement