Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

डाकघर के बचत खाते में न्यूनतम 500 रुपये रखने जरूरी

देहरादून। अगर डाकघर में आपका बचत खाता है तो उसमें न्यूनतम 500 रुपये जरूर रखें। क्योंकि, अब खाते में न्यूनतम राशि से कम बैलेंस होने पर विभाग 100 रुपये का जुर्माना वसूलेगा। प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय ने इसे लेकर जिले के सभी डाकघरों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। डाकघरों में यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। जीपीओ व अन्य शाखाओं में खाताधारकों को सूचना देने के लिए नोटिस भी लगाए गए हैं। खाते में 500 रुपये से कम बैलेंस वाले खाताधारकों को मैसेज के जरिए भी न्यूनतम राशि जमा न करने पर 100 रुपये की पेनल्टी की जानकारी दी जा रही है।
प्रवर डाक अधीक्षक अनसूया प्रसाद चमोला ने कहा कि कोशिश है कि डाक बचत खातों को सक्रिय किया जा सके। साथ ही डाक खाताधारकों को बैंक की तर्ज पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का भी प्रयास है।
बैलेंस की बाध्यता पहले से, पेनल्टी अब – विभाग के अनुसार, डाक बचत खाते में न्यूनतम 500 रुपये रखने का नियम एक साल पहले लागू किया गया था,  लेकिन किसी तरह की पेनल्टी की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण खाताधारकों ने न्यूनतम राशि रखने की बाध्यता को गंभीरता से नहीं लिया। अब विभाग को सत होना पड़ा है।
हजारों खाते निष्क्रिय- वर्तमान में देहरादून मंडल में डाक विभाग में कुल एक लाख 31 हजार 431 बचत खाते हैं। इनमें करीब 20 प्रतिशत खातों में शून्य या 500 से कम बैलेंस है। इनकी संया हजारों में हैं। 18 दिसंबर 2019 को डाक विभाग ने न्यूनतम 500 रुपये बैलेंस रखने की बाध्यता रखी। इसके बाद महज 5 प्रतिशत खाताधारकों ने 500 रुपये बैलेंस रखना शुरू किया। जबकि यादातर खाताधारकों ने नियम का पालन नहीं किया।

Advertisement