March 19, 2026

प्रभारी सचिव ने किया गरुड़ विकास खण्ड की अनेक योजनाओं का निरीक्षण

 

बागेश्वर गरुड़ ।  जनपद बागेश्वर के दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे प्रभारी सचिव बी0एस0 मनराल ने दूसरे दिन विकास खण्ड गरूड़ क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं एवं संचालित हो रही रोजगारपरक योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव द्वारा कौसानी में टी गार्डन में टूरिज्म हेतु डेवलव किये जा रहे ट्रैकरूट, घांघली गॉव में सिंचार्इ विभाग द्वारा निर्माणाधीन बाढ़ सुरक्षा योजना, कौसानी हिलांस ग्रोथ सेंटर, होम स्टे, हिमगिरी आजीविका, स्वायत्त सहकारिता एवं संजीवनी आजीविका परियोजना स्वायत्त सहकारिता-शान्ति बाजार गरूड़, उत्तराखण्ड चाय विकास बोर्ड हरीनगरी, हीरा सिंह भाकुनी द्वारा छटिया डंगोली में संचालित रिद्धी-सिद्धी लीसा फैक्ट्री, बीना देवी पत्नी नरेन्द्र कुमार ग्राम दुदिला में संचालित मदर पोल्ट्री यूनिट तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत धीरज तिवारी द्वारा कौसानी रोड़ में बायो डीजल पम्प, टीट बाजार गरूड़ में नरेन्द्र द्वारा स्पोटर्स सामग्री तथा गोविन्द राम द्वारा जनरल स्टोर आदि का स्थलीय निरीक्षण कर संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कौसानी हिलांस ग्रोथ सेंटर, होम स्टेय, हिमगिरी आजीविका, स्वायत्त सहकारिता के निरीक्षण के दौरान प्रबन्धक एकीकृत आजीविका ने प्रभारी सचिव को अवगत कराया है कि हिलांस ग्रोथ सेंटर में 41 महिला समूह है जिसमें 508 परिवार जुड़े है तथा समूहों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित हो रहे सभी प्रकार के मसाले एवं दालें आदि की पैकेजिंग की जाती है इसके साथ ही रिंगाल से निर्मीत प्रोडेक्ट, कृषि यंत्र, ताम्र उत्पाद एवं उल्लन का कार्य भी बेहतर ढंग से किया जा रहा है, जिससे कि माह में डेढ़ से दो लाख का व्यापार किया जा रहा है। प्रभारी सचिव ने कहा कि महिला समूहों द्वारा बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है, इसमें स्थानीय स्तर पर जो भी उत्पाद उत्पादित हो रहे है उसको और अधिक बढावा दिया जाय तथा इसमें अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित किया जाय। इसके पश्चात प्रभारी सचिव द्वारा टी गार्डन में टी टूरिज्म हेतु बनाये जा रहे ट्रैकरूट का निरीक्षण कर किये जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की जिस पर अधि0अधि0 ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चन्द्रा ने अवगत कराया है कि टी गार्डन में आने वाले पर्यटकों के आवाजाही के लिए 70 लाख की लागत से 02 किमी ट्रैक रूट का निर्माण किया जा रहा है इसके साथ ही टी गार्डन में हार्इटेक शौचालय का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये है कि जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है उसको जल्द से जल्द पूर्ण करें ताकि टी गार्डन में आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ उपलब्ध हो सके। इसके पश्चात प्रभारी सचिव द्वारा बीना देवी द्वारा संचालित मदर पोल्ट्री यूनिट का निरीक्षण किया, विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रभारी सचिव को अवगत कराया कि एन0एल0एम0 योजना के अन्तर्गत 90 कुक्कुट पालाकों को 45-45 28 दिवसीय चूजे उपलब्ध कराते हुए उन्हें कुक्कुट पालन हेतु प्रेरित किया गया जिस हेतु 60 हजार मात्र का विभागीय सहायता एवं 90 हजार का ऋण उपलब्ध कराया गया, इन 90 लाभार्थियों में से वर्तमान में 29 द्वारा छोटे 200, 500 चूजे तथा मंझोले 08-1000 चूजे स्तर पर कुक्कुट पालन पर रोजगार किया जा रहा है। बीना देवी द्वारा वर्तमान में 200 चूजों के फार्म के साथ-साथ मत्स्य पालन का कार्य भी किया जा रहा है जिसे मिलाकर उनकी प्रतिवर्ष आय लगभग 05 लाख की सकल आय अर्जित हो रही है। वर्तमान में इनके द्वारा छोटे स्तर पर 100 चूजे प्रतिबैच की हेजरी भी सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।
इस अवसर पर प्रभारी सचिव ने कहा कि जनपद में संचालित हो रही विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं एवं रोजगारपरक योजनाओं का निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो भी योजनायें संचालित की जा रही है उनकी धरातल पर क्या स्थिति है तथा संचालित योजना में किसी प्रकार की कोर्इ दिक्कत, परेशानी तो नहीं है तथा जो परेशानी एवं समस्या आ रही है उसके लिये क्या कारगर उपाय किये जा सकते है तथा जो रोजगारपरक योजनायें ठीक प्रकार से संचालित हो रही है उन्हें और बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए और क्या कारगर उपाय किये जा सकते है, इसी उद्देश्य से यह स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण पूरे देश में रोजगार पर काफी प्रभाव पड़ा है तथा रोजगारपरक योजनाओं को ठीक ढंग से धरातल पर उतारने के लिए सभी अधिकारियों को और अधिक दृढ़ इच्छाशक्ति से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी के सामुहिक प्रयासों से ही हम कोरोना जैसी महामारी पर काबू पा सकते है। इसमें सभी को सतर्कता एवं सावधानी से कार्य करने की जरूरत है। प्रभारी सचिव ने कहा कि जनपद में उनके द्वारा जिन रोजगारपरक योजनाओं का निरीक्षण किया गया है, उन सभी योजनाओं में बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि इन योनजाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए बेरोजगार युवाओं को इन योजनाओं से जोडने के लिए प्रेरित करने को कहा, ताकि वह अपना स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सके। उन्होने कहा कि सरकार की यही मंशा हैं अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाय। जिसके लिए सरकार द्वारा कर्इ महत्वाकांशी योजनायें संचालित की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, प्रभागीय वनाधिकारी बी0एस0 शाही, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, महाप्रबन्धक उद्योग जी0पी0 दुर्गापाल, अधि0अधि0 सिंचार्इ ए.के. जॉन सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।