March 5, 2026

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व सहप्रभारी 16 नवम्बर तक चुनाव प्रचार में शामिल

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) नगर निकाय चुनावांे के दृष्टिगत उत्तराखण्ड प्रदेष कांग्रेस के सहभारी राजेष धर्माणी 16 नवम्बर तक गढ़वाल मण्डल के विभिन्न नगर निगम एवं नगर पालिका तथा नगर पंचायत क्षेत्रों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याषियों के चुनाव प्रचार में प्रतिभाग करेंगे। वहीं प्रदेष प्रभारी श्री अनुग्रह नारायण सिंह दिनंाक 13 नवम्बर से 16 नवम्बर तक कुमाऊ मण्डल के दौरान रामनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तथा हल्द्वानी में पार्टी के अधिकृत प्रत्याषियों के चुनाव प्रचार में भाग लेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेष कंाग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन श्री विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेष सहप्रभारी श्री राजेष धर्माणी 12 नवम्बर को देहरादून के विकासनगर एवं हरिद्वार, 13 नवम्बर को कोटद्वार सहित गढ़वाल मण्डल के विभिन्न स्थानों मंे पार्टी के अधिकृत प्रत्याषियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होेंने यह भी बताया कि प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह दिनंाक 13 नवम्बर को रामनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा 14 नवम्बर को पिथौरागढ तथा 16 नवम्बर को हल्द्वानी में चुनाव प्रचार में प्रतिभाग करेंगे।