April 21, 2026

आर्मी एडवेंचर चेलेंज कप का आयोजन

लखनऊ ( आखरीआंख समाचार ) सेना प्रवक्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा अवगत कराया है कि आर्मी एडवेंचर चैलेंज कप-2018 का आयोजन मुख्यालय मध्य कमान तथा आर्मी एडवेंचर नोडल सेन्टर के तत्वाधान में 12 से 17 नवंबर 2018 तक उत्तराखण्ड स्थित ऋशिकेष में किया जा रहा है। इस अभियान दल को 12 नवंबर 2018 को उत्तर भारत एरिया के जनरल ऑफीसर कमांडिंग ले0 जनरल हरीष ठुकराल ने चिला कैनाल से रवाना किया।

इस साहसिक अभियान के आयोजन का उद्देष्य सेना एवं अर्द्ध सैनिक बलों के जवानां को साहसिक अभियानों के प्रति प्रेरित करना है। आर्मी एडवेंचर चैलेंज कप-2018 में थल सेना, नौसेना, वायु सेना, इंडियन कोस्ट गार्ड, बीएसएफ एवं आईटीबीपी की कुल 11 टीमें भाग ले रही हैं ।

यह एडवेंचर चैलेंज कप तीन प्रतिगिताओं में आयोजित किया जायेगा जिसमें 42 कि0मी0 की दूरी – माउन्टेन सायकलिंग, दुर्गम पहाडि़यों से गुजरते हुए दौड़ तथा रिवर राफ्टिंग जैसे साहसिक अभियानों में पूरी की जायेगी ।