Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

22 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) विकासनगर पुलिस ने 22 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर पुलिस चुनाव के मद्देनजर डाकपत्थर क्षेत्र में चैकिंग कर रही थी। इस दौरान मेहर बस्ती मेंहूवाला जाने वाले रास्ते पर एक युवक पुलिस को बाईपास रोड से मेंहूवाला रास्ते पर जाता दिखाई दिया। जोकि पुलिस टीम को देखकर वापस भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। जब पुलिस ने उसके सामान की तलाशी ली तो उसके पास से बाईस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इस पर पुलिस ने थाने ले आयी। जहां पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार पुत्र रामकुमार निवासी मेहूवाला डाकपत्थर बताया। पुलिस ने अनुसार आरोपी हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्र में कच्ची शराब तस्करी कर ला रहा था। पुलिस ने अनुसार पकड़ा गया आरोपी अवैध कच्ची शराब की तस्करी के मामले में पहले भी तीन बार जेल की हवा का चुका है। पुलिस ने अनुसार आरोपी की निकाय चुनाव के दौरान उंचे दामों पर कच्ची शराब चुनाव में प्रत्याशियों व अन्यों को बेचकर मोटी कमाई करने की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Advertisement