Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

बागेश्वर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कुमाऊँ रेजीमेंट सेंटर रानीखेत में सेना भर्ती रैली, यहाँ बनाये नो रिस्क सर्टिफिकेट

 

बागेश्वर ।  अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि कुमाऊॅ रैजिमैन्ट सैन्टर रानीखेत में सेना भर्ती रैली का आयोजन दिनांक 28.12.2020 से होना है, जिसमें जनपद बागेश्वर के युवाओं के लिये दिनांक 28.12.2020 की तिथि नियत की गयी है। भर्ती रैली में जाने वाले युवाओं को 02 दिन पूर्व एन्टिजन टैस्ट करवाकर कोविड-19 से पीड़ित न होने No Risk Certificate के साथ प्रतिभाग करना है। उन्होंने अवगत कराया है कि भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाले युवाओं के एन्टीजन टैस्ट करवाये जाने हेतु जिला चिकित्सालय बागेश्वर के अतिरिक्त गरूड़, काण्डा, कपकोट, काफलीगैर व दुगनाकुरी के स्वास्थ्य केन्द्रों में तहसीलवार प्रस्ताव किया गया है जिसमें तहसील बागेश्वर के जिला चिकित्सालय बागेश्वर, काफलीगैर के प्रा0 स्वास्थ्य केन्द्र काफलीगैर, दुगनाकुरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुगनाकुरी, गरूड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरूड़, काण्डा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काण्डा तथा कपकोट तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कपकोट में दिनांक 26 व 27 दिसम्बर, 2020 को प्रात: 10:00 बजे से सांय 04:00 बजे तक की जायेगी।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये है कि उक्त भर्ती रैली में सम्मिलित होने वाले युवाओं का एन्टीजन टैस्ट कराये जाने के लिये तहसीलवार चिकित्सकीय टीम गठित करते हुए भर्ती में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों का नियत स्थान पर निशुल्क कोविड-19 परीक्षण किये जाने हेतु चिकित्सकीय टीमों मय आवश्यक संसाधन/उपकरण सहित उपस्थित रहने तथा अभ्यार्थियों के कोविड-19 से पीड़ित न होने पर No Risk Certificate नियत समय अन्तर्गत उपलब्ध कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

Advertisement