Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

ग्रामीणों ने किया सड़क निर्माण न होने पर आगामी विस चुनाव के बहिष्कार का फैसला

पिथौरागढ़। उडियारी क्षेत्र के तमकिरौड़ा के बचों, बुजुर्ग व महिलाओं ने सड़क की मांग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा तीन बार सर्वे होने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। सड़क न होने से बीमार व गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है। कहा अब उन्होंने सड़क निर्माण न होने पर आगामी विस चुनाव के बहिष्कार का फैसला लिया है, ताकि सरकार को नींद से जगाया जा सके। इस दौरान भगवान राम, आनंद राम, नंदन राम, दीवान राम, भगत राम, पार्वती देवी, नंदी देवी, विमला देवी, हरुली देवी, धीरज सिंह आदि थे।

Advertisement