Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

युकां कार्यकर्ता देहरादून रवाना

बागेश्वर। रोजगार दो या गद्दी छोड़ दो की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून रवाना हो गए हैं। कार्यकर्ताओं ने रवाना होने से पूर्व सभा की। वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। युवाओं को जो सरकार रोजगार नहीं दे सकती उसे गद्दी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृव में कार्यकर्ता तहसील मार्ग पर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए देहरादून रवाना हुए। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की कुनीति के चलते आज पूरे देश के किसान आंदोलित हैं। इसके बाद भी केंद्र सरकार अपने को किसान हितैषी बता रही है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम साबित हो रही है। महंगाई से लोग परेशान हो गए है। दाल, तेल, पेट्रोल समेत सभी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, रंजीत रावत, अंकुर उपाध्याय आदि शामिल थे।

Advertisement