बागेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता : 6 किलो 470.02 ग्राम अवैध चरस ( ₹6,47,200 छ: लाख सैतालीस हजार दो सौ रूपये कीमत ) के साथ किया एक तस्कर गिरफ्तार
नए पुलिस अधीक्षक के 3 माह के कार्यकाल में पकड़ी गई 25 किलो चरस
बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अभियान अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री एंव नशा मुक्त बागेश्वर अभियान* के क्रम पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री महेश चन्द्र जोशी के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 22.12.2020 को कोतवाली पुलिस द्वारा थाना श्रेत्रान्तर्गत शान्ति/कानून व्यवस्था /अवैध मादक पदार्थो की चैकिंग के दौरान ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय से लगभग 100 मीटर आगे कोतवाली पुलिस द्वारा जगदीश सिंह कोरगा पुत्र श्री लाल सिह कोरगा निवासी ग्राम लिती थाना कपकोट को जिला बागेश्वर उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 6 किलो 470.2 ग्राम अवैध चरस बरामद कर थाना कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0 संख्या 202/20 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम जगदीश सिंह कोरगा पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय द्वारा जनपद में चलाया जा रहा *नशा मुक्त बागेश्वरअभियान* के क्रम यह पकडी गई चरस की सबसे बडी मात्रा है। पुलिस अधीक्षक के महज 3 माह के कार्यकाल में अब तक लगभग 25 किलो चरस पकडी गयी है जो इतने कम समय में पूरे प्रदेश में किसी भी जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पकड़ी गई चरस की सबसे बड़ी मात्रा है जो कि जनता के सहयोग से ही संभव हो पाया है उनका लक्ष्य है कि बागेश्वर को नशा मुक्त करना है उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।
पुलिस टीम मेंं उ0नि0 भुवन चन्द्र कानि0 अषोक पवार कानि0 प्रेम राम
उक्त पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक ने 1000 रूपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
उक्त पुलिस टीम के लिए पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र नैनीताल से ₹5000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा करने की संस्तुति पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई है।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने नशा मुक्त बागेश्वर बनाने के लिए भविष्य में जनता से और सहयोग की अपील की है
