Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर में पूर्ति विभाग ने अभियान चला किए 47 घरेलू सिलेंडर जब्त

बागेश्वर। घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए पूर्ति विभाग ने व्यापक अभियान चलाया। जिसके तहत पूरे जिले के बाजारों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कुल 247 रेस्टारेंट, ढाबे और होटलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग हो रहे 47 घरेलू सिलेंडर भी जब्त किए गए। पूर्ति विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में खलबली मच गई। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा के निर्देशन में बागेश्वर, गरुड़, कांडा, कपकोट और काफलीगैर में निरीक्षण अभियान चलाया गया। विभाग ने बागेश्वर के लिए दो और अन्य तहसीलों के लिए एक-एक टीम का गठन किया। कर्मचारियों ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग हो रहे सिलेंडरों के उपयोग की दर व प्रतिमाह उपयोग हो रहे कामर्शियल सिलेंडरों की संया की भी जांच की। पूर्ति अधिकारी ने गैस प्रबंधकों से व्यवसायिक रूप से उपयोग हो रहे सिलेंडरों की संया और इन्हें भरने की तिथि की हर महीने जांच करने और स्पष्ट जानकारी व रिपोर्ट विभाग में पेश करने को कहा।

Advertisement