Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

प्रदेश के चीफ जस्टिस बने आरएस चौहान, रायपाल बेबी रानी मौर्य ने दिलाई शपथ

देहरादून। नैनीताल हाईकोर्ट के नव नियुक्त मुय न्यायाधीश जस्टिस आरएस चौहान ने आज शपथ ली। रायपाल बेबीरानी मौर्य ने राजभवन में आयोजित सादे समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में चुनिंदा गणमान्य लोग ही शामिल हुए। जस्टिस चौहान इससे पहले जून 2019 से तेलंगाना हाईकोर्ट में मुय न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से राजस्थान जयपुर निवासी जस्टिस चौहान ने वर्ष 1983 से वकालत के क्षेत्र में अपना करियर प्रारंभ किया। जून 2005 में राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बैंच में जज नियुक्त होने के बाद वो कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हाईकोर्ट में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
इस अवसर पर मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री मदन कौशिक, अरविन्द पाण्डेय, सुबोध उनियाल, राय मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सांसद माला राय लक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरवंश कपूर, मुय सचिव ओम प्रकाश, अपर मुय सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement