Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

डीएम के निर्देश पर वैक्सीनेशन अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

 

बागेश्वर । कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए होने वाले ड्रार्इ रन को सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देशन में ड्रार्इ रन हेतु तैनात किये गये वैक्सीनेटर, वैक्सीनेशन आफिसर, सुरक्षा कर्मचारियों एवं डाटा एन्ट्री आपरेटरों को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0 पंत की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत ने कोविड वैक्सीनेशन के ड्रार्इ रन हेतु तैनात किये गये अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व एवं जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसका निर्वहन ठीक प्रकार से करें तथा वैक्सीनेशन के संबंध में उन्हें जो भी प्रशिक्षण एवं जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है उसे भली भॉति समझ लें ताकि वैक्सीनेशन के समय किसी प्रकार की कोर्इ समस्या उत्पन्न न हो। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 02 सत्रों में सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी के0एन0 तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बी0डी0 जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, पुलिस उपाधीक्षक विपिन चन्द्र पंत, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं ट्रेनर विशेषज्ञ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement