Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप


बागेश्वर ।  जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर के छुट्टी पर जाने से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप हो गई है। यहां आने वाले मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कुछ मरीज महंगे दामों पर जांच बाजार से जांच करा रहे हैं। लोगों ने जल्द सेवा में सुधार की मांग की है। इधर सीएमएस डॉ. विनोद टम्टा ने बताया कि छुट्टी पर गए डॉक्टर सोमवार को आ जाएंगे। शनिवार को डॉक्टर नहीं होने की सूचना पहले से दे दी गई थी।

Advertisement