Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

 कौसानी पुलिस ने  स्वेटर चोर को किया गिरफ्तार

 

कौसानी । थाना कौसानी में वादी शिव सिंह नेगी पुत्र स्व0 श्री त्रिलोक सिंह निवासी- पिंगलकोट, गेवाड़, तहसील, गरूड़, जिला- बागेश्वर की दुकान से ऊनी स्वेटर की चोरी होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 03/2020, धारा- 457/380 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। दुकान से ऊनी स्वेटरों की चोरी होने के सम्बन्ध में  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर द्वारा थानाध्यक्ष कौसानी को प्रकरण में जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष सुश्री निधि शर्मा थाना कौसानी के निर्देशन में जांच के दौरान स्वेटरों की चोरी किये जाने के सम्बन्ध में प्रकाश में आये *आरोपी राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री पूरन सिंह निवासी-ग्राम- सैल, पो0- चनौदा, जनपद- अल्मोड़ा* को पुलिस टीम द्वारा मय चोरी हुए स्वेटरों के आज दिनांकः 14-01-2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

You may have missed

Advertisement