Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बागेश्वर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बागेश्वर। कोतवाली अंतर्गत जौलकांडे गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार जौलकांडे निवासी सुनीता देवी (32) पत्नी बसंत कुमार ने गुरुवार रात घर के समीप ही पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सुबह उसके पति बसंत कुमार की नींद खुली तो उसने समझा वह अन्य दिनों की तरह चाय लेकर आएगी। इस बीच पड़ोसियों ने पेड़ से लटकते हुए महिला का शव देखा। इसके बाद उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल डीआर वर्मा ने कहा मामला प्रथम दृष्या आत्महत्या का लग रहा है। मामले में किसी ने भी तहरीर नहीं सौंपी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Advertisement